✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

भाजपा के लिए पश्चिम बंगाल के दरवाजे बंद! इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक के पहले ही ममता बनर्जी का वाम दलों और कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग का एलान

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:01:25 AM

TNP DESK-आज पूरे देश की निगाहे दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक पर लगी है, लेकिन इस बैठक के पहले ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह कह कर भाजपा की नींदे उड़ा दी है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस वामदलों के साथ ही कांग्रेस के साथ भी गठजोड़ करेगी, ताकि किसी भी कीमत पर भाजपा का वहां से खाता नहीं खुले. ध्यान रहे कि भाजपा के द्वारा बार बार यह तंज कसा जा रहा था कि क्या ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में वाम दलों और कांग्रेस को सीटें देने को तैयार होगी, माना जा रहा था कि इसी आधार पर पश्चिम बंगाल में यह गठजोड़ बिखर जायेगा, लेकिन ममता के इस बयान के बाद एक प्रकार से भाजपा के लिए पश्चिम बंगाल के दरवाजे बंद हो चुके हैं.

सीएम  हेमंत के बदले सुप्रियो लेंगे बैठक में भाग

यहां बता दें कि आज की बैठक का मुख्य एजेंडा विभिन्न राज्यों में सीट शेयरिंग बताया जा रहा है, दावा किया जा रहा है कि आज भी बिहार, यूपी झारखंड, पंजाब, दिल्ली सहित सारे विपक्षी शासित राज्यों के लिए सीट शेयरिंग पर सहमति बन जायेगी. अब तक कि मिली जानकारी के अनुसार नीतीश, फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और RLD से जयंत चौधरी दिल्ली पहुंच चुके हैं, जबकि कुछ नेताओं का किसी भी पल पहुंचना संभव है. इस बीच यहां यह भी बता दें कि इस बैठक में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मौजूदगी नहीं रहेगी, उनके स्थान पर झामुमो महासचिव सुप्रियो बैठक में भाग लेंगे, झारखंड में भी इंडिया गठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा एक समस्या है, देखना होगा कि इसका समाधान क्या निकला जाता है.

आप इसे भी पढ़ सकते हैं

हेमंत ने दिखलाया हौसला! सबूत है तो गिरफ्तार करे ईडी, सरयू राय का तंज रुपया धीरज साहू का और जवाब सीएम से

आदिवासियों को जंगल से खदेड़ने की तैयारी! इंडिया गठबंधन का दावा अडाणी-अंबानी को सौंपने की तैयारी में भाजपा

Jharkhand Politics- वन कानून में संशोधन आदिवासी समाज के परंपरागत अधिकारों पर हमला, सत्ता पक्ष के विधायकों ने सदन में दिया धरना

देश का सबसे बड़ा फकीर कौन! अशोक गहलोत या पीएम मोदी! पूर्व सीएम का दावा जिंदगी में एक धूर जमीन और एक तोला सोना नहीं खरीदा

बिहार में मीर कासिम-मीरजाफर का दौर! नीतीश को लोकसभा की 25 सीटें तो तेजस्वी को सीएम का ऑफर, आखिर लालू के हाथों मात क्यों खा रहे हैं भाजपा के चाणक्य

Tags:West Bengal's doors closed for BJP! Even before the fourth meeting of India AllianceMamata Banerjee announced seat sharing with Left parties and Congress.fourth meeting of India AllianceMamata Banerjeeindia allianceindia alliance meetingindia alliance mumbai meetingindia alliance meeting mumbaiopposition india alliance mumbai meetingindia alliance meeting in mumbaiindia alliance mumbai meeting newsindia alliance newsindia alliance partiesindia alliance mumbai meettingindia alliance meet in mumbaiindia meeting in mumbaiindia alliance 3rd meetingnda vs india allianceindia alliance meeting cancelledindia alliance meeting postponed

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.