✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

जनविश्वास रैली में लालू का पुराना अंदाज! पीएम मोदी को बताया गैर हिन्दू, मां की मृत्यु के बाद भी बाल-दाढ़ी नहीं मुंडवाने पर उठाया सवाल

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:34:08 PM

Patna- लम्बे अंतराल के बाद गांधी मैदान के साथ ही पूरी राजधानी में राजद और महागठबंधन समर्थकों की उमड़ती भीड़ को देख आज लालू यादव अपने फार्म में लौटते दिखे, अपने संक्षिप्त लेकिन चुटकले अंदाज में लालू यादव ने पीएम मोदी की दुखती रग पर हाथ रखने की कोशिश. प्रधान मंत्री मोदी को गैर हिन्दू होने का तमगा देते हुए लालू यादव ने कहा कि भला कौन हिन्दू होगा, जो अपनी मां की मृत्यू के बाद भी बाल दाढ़ी नहीं मुंडवाता हो. यह तो हिन्दू है नहीं, इसे तो सिर्फ धर्म के नाम पर हिन्दूओं का वोट बटोरना है. परिवारवाद का जवाब देते हुए लालू ने कहा कि जिसके पास परिवार होगा, वही तो परिवार का दर्द भी समझेगा, जिसका कोई परिवार ही नहीं है, उसे भला परिवार और उस परिवार के सामने खड़ी मंहगाई की फिक्र क्या होगी. एक परिवारवाला ही जनता का दुख, तकलीफ, महंगाई और बेरोजगारी का दर्द समझ सकता है.

तेजस्वी का दावा इसी गांधी मैदान से बांटी थी दो लाख नौकरियां

-राहुल गांधी,अखिलेश यादव, दीपंकर भट्टाचार्य, सीताराम येचुरी और पिता लालू यादव की मौजूदगी में अब तक के अभूतपूर्व भीड़ को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा है कि यह वही गांधी मैदान है, जहां हमने दो लाख नौकरियां एक साथ बांटकर एक रिकार्ड बनाया था. इसके पहले हमारे चाचा नीतीश कहा करते थें कि इन नौकरियों के लिए पैसा कहां से आयेगा. लेकिन हमने बिहार की जनता से जो वादा किया था, उसे एक ही झटके में पूरा किया, क्योंकि हमारे लिए कुर्सी नहीं गांव गरीब, दलित पिछड़ों और अल्पसंख्यक समाज की सेवा करना ज्यादा जरुरी है, और यही कारण है कि जैसी हमारी हाथ में सत्ता आयी, हमने सरकारी नौकरियों का मुंह आम लोगों के खोल दिया. और हालत यह है कि हमारे उस काम को अपने नाम करने के लिए चाचा नीतीश को पोस्टर लगानी पड़ रही है, बड़े बड़े इस्तहार लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन लोग उनके उस बयान को भूले नहीं है, जिसमें उन्होंने हमारा तंज उड़ाते हुए कहा था कि 10 लाख नौकरी बांटेगा तो पैसा क्या अपने बाप से लायेगा, लेकिन हमने पैसा भी लाया और नौकरी भी दिया. आरजेडी का मतलब समझाते हुए तेजस्वी ने कहा कि R For Right, J for job or D for development, यही हमारा संकल्प है, और यही हमारी पहचान है.

आप इसे भी पढ़ सकते हैं-

बर्थडे गिफ्ट में हेमंत ने सौंपा फूलों का गुच्छा! जन्म दिन पर भावुक कल्पना का बयान, भाजपा के कुचक्र से नहीं टूटने वाली झारखंडियों की हिम्मत

तेजप्रताप का दावा ‘इंडिया’ मतलब रोजगार की गारंटी, जनविश्वास रैली में भाग लेने पटना पहुंचे राहुल और अखिलेश यादव

राजधानी पटना में उमड़ा जनसैलाब! लाल, हरे झंडों के साथ लाखों की भीड़! राहुल, दीपांकर के साथ अखिलेश यादव और तेजस्वी दिखलायेंगे “इंडिया” की ताकत

कालकोठरी की उंची दीवारों में कैद हेमंत “शोषण, संघर्ष और शहादत” का करेंगे पाठ, देखिये आज कौन सी तीन किताब के साथ मिलने जा रही कल्पना सोरेन

खूंटी के अखाड़े में भाजपा के सामने एक चायवाली की चुनौती! जल, जंगल और जमीन के संघर्ष का प्रतीक आदिवासी पत्रकार दयामणि बारला ने थामा पंजा

झारखंड की जनता की गारंटी, मधु को चाट-चाट लोकसभा की एक सीट भी नहीं आयेगी हाथ!  झामुमो ने समझाया भाजपा मतलब “भरपूर जीयो पूंजिपतियों

पटना की सड़कों पर भारी जनसैलाब

यहां याद रहे कि तेजस्वी की जनविश्वास रैली में आज पटना की सड़कों पर एक जनसैलाब उमड़ता दिख रहा है, जानकारों का दावा है कि यह भीड़ राजधानी पटना के पिछले 17 वर्षों का रिकार्ड को ध्वस्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की ओर बढ़ती नजर  आ रही है. पूरा पटना लाल हरे झंडे से पट्टा है, कोई भी ऐसी सड़क नहीं है, जहां जनसैलाब का समुन्द्र उमड़ता नहीं दिख रहा हो. सारी भीड़ एक साथ गांधी मैदान की ओर बढ़ती नजर आ रही है, इस बीच तेजस्वी यादव भी अपने पिता लालू यादव के साथ रथ पर सवार होकर मंच पर पहुंच चुके हैं. मंच पर मीसा भारती और रोहिणी आचार्या भी मौजूद है. भारी भीड़ को इंडिया गठबंधन का मतलब समझाते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि ‘इंडिया’ का मतलब रोजगार, रोजी रोटी की व्यवस्था और सरकारी नौकरी की गारंटी.

कांग्रेस राजद के बागी विधायकों के सामने खड़ा हो सकता है सियासी संकट

यहां याद  रहे कि नीतीश की पांचवी पलटी के बाद भले ही हर दिन राजद कांग्रेस के विधायकों में टूट का कारवां जारी हो, कभी कांग्रेस तो कभी राजद विधायकों की अंतरात्मा हिचकोलें मार रही हो, अचानक से इस बात का भान हो रहा हो कि जिस सियासी हैसियत के वे हकदार थें, पार्टी में वह सम्मान नहीं दिया गया, वह कद नहीं मिला और वे अचानक से विपक्ष की कुर्सी के बजाय सत्ता पक्ष की कुर्सी पर नजर आ रहे हों. लेकिन आज जो जनसैलाब पटना की सड़कों पर उतरा है, उसके इतना तो साफ है कि भले ही राजद- कांग्रेस के विधायकों का मन सत्ता पक्ष में बैठने के लिए डोल रहा हो. लेकिन बिहार की जमीन से एक नये बदलाव की हवा भी बहती दिख रही है. इस जनसैलाब को देखकर सियासत का एक नौसिखुआ भी बता सकता है कि लोकसभा चुनाव और उसके बाद के विधान सभा चुनाव में कौन से गुल खिलने वाले हैं. और शायद यही कारण है कि इस रैली को देखते हुए सरकार को भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ानी पड़ी है. भारी सुरक्षा बल को तैनात कर किसी भी अनहोनी पर रोक लगानी की कोशिश की गई है, लेकिन सवाल तो सियासी अनहोनी का है, जिसका आहट इस जनसैलाब से निकलती दिख रही है.

Tags:jan vishwash rallytejashwi yadav jan vishwas rallylalu yadav an vishwash rallytejasvi yadav jan vishwas rallytejashwi rallyrjd rallyjan vishwas rallyjan vishwas rally livejan vishwas rally patnatejashwi yadav rallylalu yadav jan vishwas rallyjan vishwas rally gandhi maidanjan vishwas rally in patnatejashwi yada rally livepatna jan vishwash raillyjan vishwash rally in bagpatrahul gandhi jan vishwas rallyjan vishwas rally newsLalu's old style in Jan Vishwas rallyraised questions on not shaving hair and beard even after mother's death

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.