✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा : चुनाव में लापरवाही बरतने के आरोप में तृतीय मतदान अधिकारी गिरफ्तार

BY - Aditya Singh

Published at: 15 May 2024 02:06 AM (IST)

गढ़वा : चुनाव में लापरवाही बरतने के आरोप में तृतीय मतदान अधिकारी गिरफ्तार

गढ़वा (GARHWA): गढ़वा जिले के सगमा प्रखंड के एक बूथ पर लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस ने एक  मतदान अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सेक्टर मजिस्ट्रेट के आवेदन पर तृतीय मतदान अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत सगमा प्रखंड के बूथ संख्या 367 उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनडीहा दक्षिण में पदस्थापित P-3 जयनाथ चौधरी पिता बुधन चौधरी ग्राम डंडा (जिला गढ़वा) पर चुनाव कार्य के दौरान लापरवाही का आरोप है. बता दें कि मंगलवार को उक्त चुनाव अधिकारी को गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज  दिया गया.

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी दीपक पाण्डेय ने बताया की सेक्टर मजिस्ट्रेट सरोज कुमार से लिखित शिकायत मिली थी. वही सेक्टर मजिस्ट्रेट के आवेदन के आलोक में धुरकी  पुलिस ने तुरंत कारवाई करते हुए मतदान पदाधिकारी को गिरफ्तार किया गया.लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान पलामू लोकसभा में सोमवार को प्रत्येक बूथ पर मतदान किया जा रहा था. वही मतदान पदाधिकारी द्वारा अपने कार्यों में लापरवाही बरती जा रही थी. जिसमे वह बार बार मतदान केंद्र के अंदर जाकर एक पार्टी विशेष के लिए काम कर रहे थे. जिसकी गतिविधि अधिकारियो ने वेब कास्टिंग के दौरान पकड़ी जिसके बाद यह कार्यवाई की गई.

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayjharkhand latest newsjharkhandranchi newstoday jharkhand newsjharkhand today newstop newsbreaking newsnews jharkhandjharkhand breaking newsjharkhand news updatelatest newsgarhwa newsbreaking newslatest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.