महिलाओं के बदलेंगे दिन, झारखंड में हड़िया दारू से दूर होंगी महिलाएं! बनेगी मजबूत रणनीति

    महिलाओं के बदलेंगे दिन, झारखंड में हड़िया दारू से दूर होंगी महिलाएं! बनेगी मजबूत रणनीति

    रांची (RANCHI) : बजट सत्र के दौरान आज 9वें दिन पहली बार सदन में नेता प्रतिपक्ष मौजूद हैं. लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर सदन में देखने को मिली, जब नेता प्रतिपक्ष ने सदन में महिलाओं को लेकर हड़िया दारू की बिक्री के संबंध में सरकार से सवाल किया तो सदन के नेता ने कहा सुझाव दीजिए साथ मिलकर काम करेंगे. झारखंड से दारू हड़िया के दाग को खत्म कर देंगे.

    बजट सत्र के दौरान बाबूलाल मरांडी नेता प्रतिपक्ष ने सदन में सरकार से सवाल पूछा की झारखंड में सड़क के किनारे हरिया दारु की बिक्री आदिवासी महिला करती है, यह राज्य के लिए शर्म की बात है. आखिर उनके उत्थान के लिए सरकार क्या काम कर रही है. कैसे आदिवासी समाज के लोग दारू छोड़ कर मुख्य धारा में लौटेंगे. सबसे अधिक संथाल परगना क्षेत्र में सड़क के किनारे आदिवासी महिला दिखती हैं

    इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में जवाब देते हुए कहा कि गुरु जी ने भी सपना देखा था कि झारखंड में दारू-हडिया शराब छोड़कर आदिवासी महिलाएं कुछ दूसरे काम से जुड़े. इस दिशा में हमारी सरकार ने काम किया. फूलों झानों योजना लाई गई. जिसके जरिए शुरुआत में ही 25 से 30000 महिलाओं को जोड़ा गया. जिससे महिलाओं को इस काम से दूर किया जा सके. मुख्यमंत्री ने कहा के हड़िया दारू सिर्फ हमारे पूजा पाठ तक ही सीमित रहना चाहिए. इसके बाद यह जिंदगी बर्बाद करता है. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से कहा कि अगर आपके पास भी कोई सुझाव है तो दीजिए इस दिशा में साथ मिलकर काम करेंगे.

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news