पटना: सनकी ने पत्नी और सास को जिंदा जलाया, पत्नी की इलाज़ के दौरान मौत 

    पटना: सनकी ने पत्नी और सास को जिंदा जलाया, पत्नी की इलाज़ के दौरान मौत 

    पटना(PATNA): राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है.  पटना के जक्कनपुर में हृदय विदारक घटना घटी है. एक घर में 3 लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिए जाने की घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि एक सनकी शख्स ने पत्नी और सास को जिंदा जला दिया है. घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के दोपुलवा इलाके की है. गंभीर रूप से झुलसी मां-बेटी को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जहां बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है.घटना के बारे में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरा घर जला हुआ है.  

    आरोपी फरार

    इधर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है. बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स अपने ससुराल पहुंचा था. वहां उसकी किसी बात को लेकर उसकी अनबन हो गई. तब आरोपी ने अपनी पत्नी और सास को आग के हवाले कर दिया. .घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई  है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news