आखिर व्हील चेयर पर बैठकर बजट सत्र में क्यों पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव,  राज्यपाल के अभिभाषण पर भी उठाया सवाल

    आखिर व्हील चेयर पर बैठकर बजट सत्र में क्यों पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव,  राज्यपाल के अभिभाषण पर भी उठाया सवाल

    TNP DESK- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज बिहार विधानसभा के बजट सत्र में व्हीलचेयर पर बैठकर पहुंचे. सभी की निगाहें इनपर ही टिकी थी आखिर तेजस्वी व्हीलचेयर पर क्यों आए हैं. 

    दरअसल तेजस्वी यादव को 4 दिन पहले पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी. उनके पैर के अंगूठे का नाखून पूरी तरह उखड़ गया था. जिसके बाद डॉक्टर उनका इलाज भी कर रहे थे. उन्हें चलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था इसीलिए उन्हें विधानसभा के अंदर व्हीलचेयर से ले जाया गया.

    राज्यपाल के भाषण पर उठाया सवाल

    वहीं राज्यपाल के अभिभाषण के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि वही पुरानी बात है, हम तो 10 साल से सदन में हैं राज्यपाल चाहे कोई भी आए हों सभी एक ही रटा रटाया भाषण, जो सरकार देती है वही पढ़ते आए हैं. नहाने कहा कि ऐसी कई योजनाएं हैं जिसे सरकार ने सरकार में आने से पहले हमें कॉपी किया. राज्यपाल के भाषण में हर जगह हरियाली है लेकिन वास्तविकता उससे अलग है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news