रील बनाते बनाते अजनबी को दिल दे बैठी महिला फिर पति ने उठाया खौफनाक कदम, सुन कर दहल जाएगा दिल


बेगूसराय(BEGUSARAI): जिले में सोशल मीडिया पर रील बनाने के दौरान एक महिला को अजनबी से प्यार से हो गया. एक अनजान के साथ उसकी नजदीकी धीरे धीरे बढ़ती चली गई. लेकिन जब इसकी जानकारी उसके पति को लगी तो उसने खौफनाक सजा दे डाला. जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.घटना की जांच में पुलिस ने पूरी गुत्थी को सुलझाया है. जिसमें आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
बता दे कि बेगूसराय में एक बार फिर रिश्तों का खौफनाक अंत देखने को मिला है. यहाँ इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती, फिर प्यार और बाद में अवैध संबंध ने एक महिला की जान ले ली. इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने किसी और को नहीं, बल्कि महिला के ही पति को गिरफ्तार किया है.
दरअसल, रविवार को तेयाय थाना क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया था. मृतका की पहचान रघुनंदनपुर गांव निवासी सुमन कुमारी के रूप में हुई थी. घटना के बाद मृत महिला के पति चंदन चौधरी और उसकी नाबालिग बेटी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया था. यह भी दावा किया गया था कि दो बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया है. लेकिन पुलिस की गहन जांच में कहानी पूरी तरह पलट गई. जांच की सुई घूमते-घूमते मृतका के पति पर जा टिकी और जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो सच्चाई सामने आ गई. हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि पति चंदन चौधरी ही निकला.
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार ने बताया कि तेयाय थाना क्षेत्र निवासी चंदन चौधरी ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की है. हत्या की वजह पत्नी के कथित अवैध संबंध बताए जा रहे हैं. एसपी ने बताया कि चंदन चौधरी को अपनी पत्नी पर लंबे समय से शक था. पत्नी की एक युवक से चार सालों से नजदीकियां थीं,दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम के ज़रिये हुई थी और पत्नी बार-बार अपने प्रेमी से मिलने जाया करती थी.
पति इसका विरोध करता रहा, समझाने की कोशिश करता रहा,लेकिन जब पत्नी नहीं मानी, तो उसने हत्या की साजिश रच डाली. पुलिस के मुताबिक, 1 फरवरी को सुमन कुमारी अपने पति और छोटी बेटी के साथ बहन के यहां पूजा समारोह में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में शौच जाने के बहाने पति ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार होने की झूठी कहानी गढ़ दी. हत्या के बाद चंदन चौधरी रो-रोकर गांव के एक युवक पर आरोप लगाता रहा,लेकिन उसकी चालाकी ज्यादा दिन नहीं चल सकी।पुलिस ने सबूतों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया,जहाँ पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेज दिया हैऔर पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
4+