जब गोमिया विधायक बन गये शिक्षक...!, डॉ लंबोदर महतो ने बच्चों को पढ़ाया जिंदगी में आगे बढ़ने का फलसफा.

    जब गोमिया विधायक बन गये शिक्षक...!, डॉ लंबोदर महतो ने बच्चों को पढ़ाया जिंदगी में आगे बढ़ने का फलसफा.

    Gomia:-एक विधायक की जिम्मेदारी अपनी जनता की हर समस्याओं को समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर होने की रहती है. जनता ने इसलिए, उन्हें चुनकर विधानसभा भेजा है. हालांकि, कुछ माननीय ऐसे भी है, जो इन सबके अलावा भी समाज के लिए कुछ अलग हटकर करना चाहते हैं. झारखंड के गोमिया विधानसभा से चुने गये, आजसू पार्टी के विधायक लंबोदर महतो ने भी कुछ ऐसा ही किया. पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रहे लंबोदर महतो ने बच्चों के स्कूल में जाकर तालीम दी. जिंदगी में आगे बढ़ने की हिम्मत दी और हमेशा सकारात्मक सोच रखने के लिए बताया. उन्होंने बच्चों को जिवन में बड़ी मंजिल हासिल करने की लिए प्रेरित किया. हालांकि, उनके जोश भरने के बाद बच्चों में भी काफी उत्साह देखा गया, सभी गदगद नजर आए

    गणित और समान्य ज्ञान पढ़ाया

    गोमिया प्रखंड क्षेत्र के अधीन मध्य विद्यालय तुलबुल स्कूल में पेयजल सुविधा के लिए डीप बोरिंग के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए आजसू विधायक डॉ लम्बोदर महतो पहुंचे थे. इस दौरान ही उन्होंने बच्चों के क्लास में जाकर उनसे समान्य ज्ञान पूछा और गणित के सवालों को ब्लैक बोर्ड में सुलझाने लगे . इसके साथ ही व्याकरण भी पढ़ाया. आजसू विधायक ने छात्रों को जिवन के तमाम झंझावतों को पार करने के लिए हमेशा सकारात्मक रहने की नसीहत दी. उनकी नजर में पॉजिटिव सोच ही जिंदगी की राह में आने वाले तमाम कांटे और मुश्किलों के लिए एक ठोस समाधन है. विधायक ने जब छात्र- छात्राओं से भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का नाम पूछा तो सभी ने सही-सही जवाब दिया.

    अचरज से भरे दिखे छात्र और शिक्षक

    अचानक गोमिया विधायक का क्लास में आकर पढ़ाने के किरदार में दिखने के बाद स्कूल के शिक्षक औऱ छात्र भी अचरज में पड़ गये. सबों को इस बात का तनीक भी अंदाजा नहीं था, कि उनके क्षेत्र  के माननीय एक टीचर बन जायेंगे. हालांकि, आजसू के विधायक लंबोदर महतो के इस पहल और अंदाज की चर्चा हर जगह हो रही है. सभी उनके इस रूप को देखकर तारीफ कर रहें हैं.

    रिपोर्ट- संजय कुमार 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news