कैसा ये इश्क है! बिना पार्टनर से मिले 67 साल की महिला ने गंवा दिए करोड़ों रुपए, पूरा मामला जान चौक जाएंगे आप

    कैसा ये इश्क है! बिना पार्टनर से मिले 67 साल की महिला ने गंवा दिए करोड़ों रुपए, पूरा मामला जान चौक जाएंगे आप

    टीएनपी डेस्क: आजकल ऑनलाइन डेटिंग का चलन बढ़ गया है. स्कूल-कॉलेजों में प्यार ढूंढने की बात पुरानी हो गई है. अब हर कोई सोशल मीडिया पर सच्चा प्यार ढूंढने में लगा हुआ है. खास कर आज की जेनरेशन सोशल मीडिया पर ही लगी रहती है. वहीं, ऑनलाइन डेटिंग के चलन को देखते हुए कई सारे ऑनलाइन डेटिंग एप्पस का भी इजात हो गया है. इन डेटिंग एप्पस के जरिए आप कई तरह के लोगों से बातचीत कर सकते हैं और मिल भी सकते हैं. लेकिन आपने शायद ही सुना होगा कि इस ऑनलाइन डेटिंग के चक्कर में किसी ने करोड़ों रुपए गंवा दिए. जी हां, एक महिला पर इश्क का भूत ऐसा चढ़ा कि पार्टनर से बिना मिले ही उसने अपने पार्टनर पर 4 से 5 करोड़ रुपए खर्च कर दिए.

    फ़ेसबुक में हुई दोस्ती 

    दरअसल, एक 67 साल की महिला डेटिंग स्कैम के जाल में फंस गई. फ़ेसबुक से शुरू हुआ प्यार सात साल तक चला. महिला एक शख्स से सात साल तक बात करती रही, लेकिन एक बार भी उस शख्स से मिल नहीं पाई. इसके बावजूद महिला का प्यार इतने परवान पर था कि बिना मिले ही वह शख्स पर भरोसा करने लगी. इतना ही नहीं, इन सात सालों में महिला ने उस शख्स पर 4.4 करोड़ रुपये खर्च भी कर दिए. हालांकि, बाद में महिला को पता चला कि वह प्यार के नाम पर जिस पर पैसे खर्च करती थी वह तो स्कैमर निकला.

    सात सालों तक स्कैमर ने महिला को ठगा

    बता दें कि, साल 2017 में महिला ने फ़ेसबुक पर एक स्कैमर से दोस्ती कर ली. स्कैमर ने महिला को एक अमेरिकी बिजनेसमैन बताया. ऐसे में महिला ने भी स्कैमर से बात करनी शुरू कर दी. दोनों सिर्फ वॉयस कॉल पर ही एक दूसरे से बातें करते, जब भी महिला उससे मिलने या वीडियो कॉल करने की बात करती तब तब स्कैमर कोई न कोई बाहाना देकर उसे समझा देता. इस बीच एक महीने के अंदर ही स्कैमर ने महिला का विश्वास जीत लिया. ऐसे में जब स्कैमर को लगा कि महिला उस पर विश्वास करने लगी है तो उसने महिला के सामने अपने आर्थिक स्थिति का दुखड़ा रोना शुरू कर दिया. शुरुआती में स्कैमर ने महिला से 5000 रुपए मांगे. लेकिन फिर धीरे-धीरे स्कैमर ने अपनी आर्थिक परेशानियों का हवाला देकर महिला से मदद मांगी.

    वहीं, स्कैमर की बातों में आकर महिला ने भी इन सात साल में 50 अलग-अलग बैंक अकाउंट में 306 ट्रांजैक्शन किए. इन 306 ट्रांजैक्शन में महिला ने लगभग 4 करोड़ रुपए स्कैमर को ट्रांसफर किए. सबसे हैरानी की बात तो यह है कि महिला ने ये सारे पैसे परिवार और दोस्तों से उधार लेकर स्कैमर को भेजे थे.

    दोस्त ने कराया स्कैम का एहसास

    वहीं, महिला ने जब यह बात अपनी दोस्त को बताई तब महिला की दोस्त ने स्कैम होने का एहसास दिलाया. महिला की दोस्त ने उसे समझाया की उसके साथ स्कैम हो रहा है. लेकिन जब तक इस बात का एहसास महिला को हुआ तब तक बहुत देर हो चुकी थी. महिला को 4 करोड़ का नुकसान हो चुका था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news