Weather update:झारखंड में बढ़ती गर्मी से मिली राहत, न्यूनतम तापमान में आयी 4 डिग्री की गिरावट, पढ़ें कहां कितना गिरा पारा

    Weather update:झारखंड में बढ़ती गर्मी से मिली राहत, न्यूनतम तापमान में आयी 4 डिग्री की गिरावट, पढ़ें कहां कितना गिरा पारा

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इन दिनों लगातार न्यूनतनम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, तो वहीं अधिकतम तापमान भी दो डिग्री गिर चुका है. आपको बतायें कि पिछले कुछ दिनों से झारखंड में अधिकतम तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था तो वहीं पसीना भी छूट रहा था, लेकिन वही अचानक न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट की वजह से झारखंड में एक बार फिर लोगों को सिहरन महसूस हो सकती है.

    10 मार्च से फिर चढ़ेगा पारा

    वहीं आज यानि बुधवार के मौसम की बात करें तो आज झारखंड का मौसम शुष्क बना रहेगा,यानि किसी भी जिले में बारिश, वज्रपात या बादल की कोई संभावना नहीं जताई गई है.मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 1 सप्ताह तक झारखंड के मौसम में किसी बड़े बदलाव की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है.हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमन में उतार-चढ़ाव होगा रहेगा.मौसम विभाग की माने से 10 मार्च तक एक बार फिर झारखंड के तापमान में बढोतरी शुरू हो जाएगी.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

    पढ़ें अपने जिले का तापमान

    आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29  डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 16  डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29 और 16 डिग्री रह सकता है.

    चलिए जान लेते है किस जिले का कितना गिरा तापमान

    रांची- न्यूनतम 4 डिग्री, अधिकतम 2 डिग्री

    जमशेदपुर- न्यूनतम 3  डिग्री, अधिकतम 1 डिग्री

    धनबाद- न्यूनतम 3 डिग्री, अधिकतम  डिग्री

    डाल्टनगंज- न्यूनतम 0 डिग्री, अधिकतम 0 डिग्री

    देवघर- न्यूनतम 7 डिग्री, अधिकतम 3  डिग्री

    मेदिनीनगर- न्यूनतम 3 डिग्री, अधिकतम 5 डिग्री

    मैक्लूसकीगंज- न्यूनतम 0 डिग्री, अधिकतम 0 डिग्री


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news