Weather Update:महाशिवरात्रि पर सुहाना हुआ झारखंड का मौसम, इन जिलों में दिनभर छाए रहेंगे बादल, पढ़ें अपने जिले का हाल

    Weather Update:महाशिवरात्रि पर सुहाना हुआ झारखंड का मौसम, इन जिलों में दिनभर छाए रहेंगे बादल, पढ़ें अपने जिले का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम में पिछले 3 दिनों से स्थिरता देखी जा रही है. हालांकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है, लेकिन कोई खास बड़ा बदलाव मौसम में नहीं देखा जा रहा है.वही आज यानि बुधवार को झारखंड के मौसम की बात करें तो आज झारखंड का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.वहीं 24 घंटे के मौसम की बात करें तो न्यूनतम तापमन में 1 डिग्री की बढोत्तरी दर्ज की गई है.

    अधिकांश जिलों में छाए रहेंगे बादल

    आज महाशिवरात्रि है, जिसको लेकर लोगों में खास उत्साह देखा जा रहा है, वहीं मौसम भी पूरी तरीके से श्रद्धालूओं का साथ देने वाला है, क्योंकि आज झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है, यानि मंदिर जाने में धूप से कोई परेशानी नहीं होगी, ना ही गर्मी  का एहसास होगा.हालांकि आज बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है

    पढ़ें अपने जिले का हाल

    आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 14  डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14  डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27 और 12 डिग्री रह सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news