Weather Forecast:अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान, जानिए 

    Weather Forecast:अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान, जानिए 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे में झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का व्यापक असर देखने को मिला. वही मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जताया गया है कि आनेवाले अगले 5 दिनों तक झारखंड के लोगों को भारी बारिश और वज्रपात से राहत नहीं मिलने वाली है.मौसम विभाग की माने से 7 जुलाई तक झारखंड में भारी बारिश तबाही मचा सकती है.जिसको देखते हुए कुछ जिलों में येलो तो कुछ जेलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है.

    झारखंड के इन 3 जिलों में तांडव मचा सकता है मौसम

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे झारखंड के तीन जिलों पश्चिम सिंहभूम सिमडेगा और गुमला में भारी बारिश हो सकती है,जिसको देखते हुए इन तीन जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, तो वही रांची, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, चतरा,खूंटी, लातेहार, और हजारीबाग में आज सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है.जिसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

    पढें अगले 5 दिनों का हाल

    मौसम विभाग की माने तो आज संथाल परगना के दुमका, धनबाद और गिरिडीह में सामान्य या हल्की मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा सकती है.हलाकी वज्रपात की संभावना को देखते हुए इन तीन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है.

    आनेवाले अगले पांच दिनों तक किसानों के लिए मौसम अनुकूल है

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले पांच दिनों तक किसानों के लिए मौसम अनुकूल है. इस समय में धान की फसल लगाने के लिए बहुत अच्छा समय है.झारखंड के जो भी किसान भाई हैं अगर वह धान की फसल लगाना चाहते हैं तो अगले 5 दिनों में वह अपने खेतों में रोपनी शुरू कर सकते है.क्योंकि बारिश की वजह से खेत पूरी तरह से तैयार हो चुके है.

    पढें कोल्हान का मौसम 

    कोल्हान प्रमंडल के जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम पश्चिम सिंहभूम सरायकेला खरसावां की बात की जाए तो यहां बारिश की वजह से नदियां लबा लब पानी से भरी हुई है.आलम यह है कि कुछ क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति है जिससे निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगो को प्रशासन ने अलर्ट रहने की चेतावनी दी है.सरायकेला के मौसम की बात की जाए तो सुबह से ही बादल छाए हुए है.वही पिछले 24 घंटे में सरायकेला में रुक रुक कर रिमझिम बारिश होती रही जिससे मौसम सुहाना रहा.

    पढें अपने जिले का तापमान

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news