बीमार पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाडी का CM हेमंत ने जाना हाल,मंत्री को दिया निर्देश

    बीमार पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाडी का CM हेमंत ने जाना हाल,मंत्री को दिया निर्देश

     


    रांची(RANCHI):मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने इलाजरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी को निर्देश  दिया कि इलाजरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा को हर जरूरी चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करवाये.साथ हर पल की अपडेट उन्हें दे.

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एक्स में माध्यम से कहा कि झारखण्ड सरकार श्विमल लकड़ा जी के साथ पूरी तरह खड़ी है.उनके परिवार को भरोसा दिलाया कि इलाज में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी.

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंत्री सुदिव्य कुमार को निर्देश दिया था कि वे अस्पताल जाकर इलाजरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से मुलाक़ात करें. मंत्री सुदिव्य कुमार ने एक्स के माध्यम से बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन के निर्देश पर अस्पताल जाकर इलाजरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा एवं उनकी पत्नी से मुलाक़ात की.उन्होंने डॉ. संजय से विमल लकड़ा के स्वास्थ्य एवं इलाज की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिया कि उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

    मालूम हो कि पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिमल लकड़ा सोमवार को खेत मे बेहोश पाए गए. उन्हें इलाज के लिए रांची के क्यूरेसेटा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष और सिमडेगा हॉकी के अध्य्क्ष मनोज कोनबेगी ने बताया कि वे गांव में अपने खेत गए हुए थे जहां वह बेहोश हो गए थे.

    45 साल के बिमल लकड़ा को प्राथमिक चिकित्सा के लिए कुरड़ेग ले जाया गया, जहां से उन्हें सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सिमडेगा में उनका सिटी स्कैन किया गया. उनके सिर में खून का थक्का दिखाई दिया. डॉक्टरों के परामर्श से उन्हें रांची ले जाया गया है. उन्हें क्यूरेसेटा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news