Weather Forecast:कल से फिर बदलेगा झारखंड के मौसम का मिजाज, इन जिलों में छाये रहेंगे आंशिक बादल, कड़कड़ाती धूप से मिलेगी राहत

    Weather Forecast:कल से फिर बदलेगा झारखंड के मौसम का मिजाज, इन जिलों में छाये रहेंगे आंशिक बादल, कड़कड़ाती धूप से मिलेगी राहत

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इन दिनो प्रचंड गर्मी पड़ रही है. कड़कड़ती धूप से लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. वहीं चढ़ता पर लोगों को खूब सता रहा है. पिछले 24 घंटे में झारखंड में कड़ी धूप खिली जिससे लोगों का पसीना छूट गया.वहीं न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढोत्तरी हुई है, जिसकी वजह से गर्मी में भी इजाफा हुआ है.वहीं आज यानि सोमवार के मौसम की बात है तो आज भी झारखंड का मौसम कुछ ऐसा ही रहनेवाला है यानि आज भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलनेवाली है.

    कड़कड़ाती धूप से मिलेगी राहत

    मौसम विभाग की माने तो कल यानि मंगलवार से झारखंड के लोगों को कड़कड़ाती धूप से राहत मिल सकती है, क्योंकि कल झारखंड के अधिकांश जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे वहीं न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे गर्मी कम होगी.आज झारखंड का अधिक्तम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी.

    पढ़ें अपने जिले का हाल

    आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 24  डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 23  डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24  डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news