Weather  Forecast: इस दिन से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में छायें रहेंगे बादल, पढ़ें गर्मी से राहत मिलेगी या नहीं

    Weather  Forecast: इस दिन से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में छायें रहेंगे बादल, पढ़ें गर्मी से राहत मिलेगी या नहीं

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखण्ड का मौसम पल-पल अपना मिजाज बदल रहा है कभी अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी तो कभी इसमे गिरावत देखने को मिल रही है. लगातार इसमे उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. वहीं झारखंड वासियों को गर्मी से काफी परेशानी हो रही है. पिछले 1 सप्ताह से जिस तरीके से तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही थी तो वहीं पिछले 24 घंटे में झारखंड के न्यूनतम तापमन में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है तो वहीं अधिकतम तापमान भी एक डिग्री लुढ़क चूका है.

    3 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

    वहीं आज यानि शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के अधिकांश जिलों में चिलचिलाती धूप खिलेगी, जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा. वहीं मौसम विभाग की माने तो झारखंड में अगले 3 दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. वहीं बुधवार से एक बार फिर झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.वहीं 3 अप्रैल से झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे वहीं 3, 4, 5 और 6 अप्रैल तक झारखंड का मौसम बदला हुआ रहेगा.

    पढ़ें अपने जिले का तापमान

    आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22  डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 19  डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21  डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news