Weather Forecast:अगले चार दिनों में और गिरेगा झारखंड का पारा, कनकनी बढ़ा सकती है परेशानी, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

    Weather Forecast:अगले चार दिनों में और गिरेगा झारखंड का पारा, कनकनी बढ़ा सकती है परेशानी, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है. इन दिनों राज्य में अधिकतम तापमन में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है, तो वहीं न्यूनतम तापमान लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.मौसम विभाग की माने तो झारखंड का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस हो गया. वहीं अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. वहीं आज यानि सोमवार के मौसम की बात करें तो आज सुबह के समय अधिकांश जिलों में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. वहीं दिन चढ़ते ही आसमान साफ रहेगा.

    अगले चार दिनों में गिरेगा झारखंड का पारा

    मौसम विभाग की माने तो आज यानि सोमवार को न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं जताई गई है. हांलाकि इसके बाद अगले 4 दिनों में झारखंड का न्यूनतम तापमन 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है, यानी झारखंड वासियों को ठंड का एहसास होगा. वहीं कनकनी भी बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि अधिकतम और न्यूनतम तपमान में अंतर बढ़ रहा है. आज राजधानी रांची का अधिकतम तापमन 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

    पढ़ें पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

    वहीं आज लौहनगरी जमशेदपुर और डाल्टनगंज में भी सुबह के समय कोहरा का प्रकोप देखने को मिलेगा. वहीं दोपहर होते होते मौसम साफ हो जाएगा. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, तो डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.वहीं पिछले 24 घंटे में रांची के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. वहीं जमशेदपुर में एक डिग्री, बोकारो में एक डिग्री चाईबासा  में 1.8 डिग्री की गिरावट, डाल्टनगंज में 0.6 डिग्री, रांची का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस, हो गया है जो सामान्य से आने से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news