Weather Forecast: 39 डिग्री पहुंचा जमशेदपुर का पारा,अगले दो दिनों में इन जिलों में हिट वेव की आशंका, रहे सावधान

    Weather Forecast: 39 डिग्री पहुंचा जमशेदपुर का पारा,अगले दो दिनों में इन जिलों में हिट वेव की आशंका, रहे सावधान

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):मार्च के महीने में ही गर्मी से झारखंड वासियों का पसीना छुट रहा है.रोजाना झारखंड के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है जिसे देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि मार्च अप्रैल में ही लोगों को मई जून वाली गर्मी का एहसास हो सकता है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले दो दिनों में झारखंड के कुछ हिस्सों में हिट वेब चल सकता है.

    अगले दो दिनों में इन जिलों में हिट वेव की संभावना

    वही जमशेदपुर के मौसम की बात करें तो यहां का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.वहीं आनेवाले अगले दो दिनों इसमें और वृद्धि की संभावना है.अगले 2 दिनों में यहां हीट वेव भी चलने की संभावना जताई गई है.जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.पिछ्ले 24 घंटे में झारखंड का तापमान में 1 डिग्री की बढोतरी हुई है.वही दो दिन बाद झारखंड का मौसम एक बार फिर करवट लेगा और झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाये रहेंगे.आज झारखंड का मौसम सामान्य रहेगा.आज झारखंड का अधिकतम तपमान 33 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमन 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान

    आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30 और 19 डिग्री रह सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news