Weather Alert: आज आंधी तूफ़ान के साथ पूरे झारखंड में होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में दिखेगा वज्रपात का व्यापक असर 

    Weather Alert: आज आंधी तूफ़ान के साथ पूरे झारखंड में होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में दिखेगा वज्रपात का व्यापक असर 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में बारिश हुई जिससे मौसम सुहाना हो गया.वही आज यानि शुक्रवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना से जताई गई है, जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है.इसके साथ ही लोगों को खास तौर पर घर से बाहर निकलते समय सुरक्षित रहने की चेतावनी दी गई है और आंधी तूफ़ान आने से खंभा या पेड़ के नीचे छुपाने के लिए मना किया गया है.

    इन जिलों में दिखेगा वज्रपात का व्यापक असर

    वही आज झारखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का व्यापक असर देखा जाएगा जिन जिलों में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है इसमे रांची, खूंटी, लोहरदगा, जामताड़ा, गोड्डा, दुमका, पाकुड़ साहिबगंज, धनबाद, बोकारो और पूर्वी सिंहभूम जिला शामिल है.यहां लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

    आंधी तूफान से रहें सावधान

     मौसम विभाग की माने तो आज कुछ जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलेंगी जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. आज पुरे झारखंड में भारी बारिश के साथ वज्रपात और आंधी तूफान को लेकर लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है.

    आने वाले अगले दो दिनों में दो डिग्री चढ़ेगा झारखंड का पारा

    पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है हलांकि आनेवाले समय में झारखंड का तापमान बढ़ सकता है.मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले दो दिनों में झारखंड के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.आज झारखण्ड का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news