Coal India: कोयला अधिकारियों के लिए क्यों खुशी लेकर आया है जून का यह महीना,पढ़िए विस्तार से

    Coal India: कोयला अधिकारियों के लिए क्यों खुशी लेकर आया है जून का यह महीना,पढ़िए विस्तार से

    धनबाद(DHANBAD): देश की कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी इकाइयों के अधिकारियों के लिए जून का महीना खुशी लेकर आ रहा है. परफॉर्मेंस रिलेटेड पर( पीआरपी) का भुगतान इसी महीने हो जाएगा. भुगतान की प्रक्रिया 16 जून से शुरू की जाएगी और 25 जून को अधिकारियों के खाते में रकम डाल दी जाएगी. वित्तीय वर्ष 23,24 के लिए पीआरपी का भुगतान होना है. कोल इंडिया के महाप्रबंधक ने सभी अनुषंगी कंपनियों के मानव संसाधन महाप्रबंधक को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दे दी है. पत्र में 25 जून तक पीआरपी का भुगतान करने की बात कही गई है.

    बता दे की कोल इंडिया के 19,5 00 अधिकारियों को यह राशि मिलेगी. कंपनी की कम रेटिंग होने से पीआरपी की रकम घट जाती है. एक्सीलेंट रेटिंग वाली कंपनियों के अधिकारियों को अधिक पीआरपी मिलने की उम्मीद है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news