Weather Alert: 29 जून तक नहीं थमेगा झारखंड में बारिश का दौर,आज इन 13 जिलों में बारिश और वज्रपात का कहर

    Weather Alert: 29 जून तक नहीं थमेगा झारखंड में बारिश का दौर,आज इन 13 जिलों में बारिश और वज्रपात का कहर

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पूरी तरीके से मानसून की सक्रीयता देखने को मिल रही है, जहां रोजाना झमाझम बारिश हो रही है तो वहीं वज्रपात का भी कहर देखा जा रहा है. वही आज यानि 28 जून शनिवार के मौसम की बात करे तो आज भी झारखंड के 13 जिलों में मौसम अपना कहर बरपा सकता है,जहां भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है.वही इसको लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है.

    आज इन 13 जिलों में बारिश और वज्रपात का कहर

    मौसम विभाग के अनुसार आज जिन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का असर देखा जाएगा उन जिलों में रांची, लातेहार, सिमडेगा, लोहरदगा, गुमला, खूंटी,पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा बोकारो कोडरमा, चतरा, बोकारो शामिल है.इन जिलों के लोगों को आज खास तौर पर भारी बारिश और वज्रपात से सावधान रहने की जरूरत है.

    पढें पिछले 24 घंटे में कैसा रहा झारखंड का मौसम

    पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत राज्य के दूसरे जिले की बात की जाए तो झारखंड के कई जिलों में हल्की फुल्की बारिश देखी गई. हालांकि रथ यात्रा के दौरान बारिश नहीं हुई लेकिन बादल छाए रहने की वजह से लोगों को कड़कड़ाती धूप से राहत मिली.

    हज़ारीबाग़ में वज्रपात से दो लोगों की मौत

     शुक्रवार को हज़ारीबाग में वज्रपात ने अपना कहर बरपाया. जहां दो लोगों की मौत हो गई जिसमे पद्मा क्षेत्र में 52 वर्षीय प्रकाश मेहता और चोये गांव निवासी बिल्ती देवी शामिल है.वही आज भी झारखंड के कुछ जिलो में वज्रपात की आशंका है जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. हो सके तो बारिश और वज्रपात के समय घर से बाहर ना निकले.

    अगले दो-तीन में दो डिग्री गिर सकता है झारखंड का पारा

    झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 3-4 दिनों से कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है.वही आनेवाले अगले दो-तीन दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट की संभावना जताई गई है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news