गिरिडीह में रफ्तार का कहर, एम्बुलेंस और ऑटो की जोरदार टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

    गिरिडीह में रफ्तार का कहर, एम्बुलेंस और ऑटो की जोरदार टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

    गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह में शनिवार की सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला,. जहां एम्बुलेंस ने पीछे से एक ऑटो पर जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो के परचक्खे उड़ गए तो वहीं ऑटो में बैठे एक की मौत हो गई. इस हादसे में दो स्कूली बच्ची सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए. सभी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

    एम्बुलेंस और ऑटो की जोरदार टक्कर में एक की मौत

     बताया जाता है कि ऑटो बगोदर की ओर जा रहा था उसी दरमियान पीछे से एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने ऑटो पर जोरदार टक्कर मार दी जिससे आसपास अफरा तफरी मच गई. दुर्घटनाग्रस्त ऑटो से किसी तरह सभी सवारियों को निकाला गया और एंबुलेंस से मीना जनरल अस्पताल डुमरी लाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है. मृतक की पहचान वजीर मियां के रुप में हुई है, जो बगोदर थाना क्षेत्र के बेको के रहने वाले है.

    घायलों में ये लोग शामिल है

     वहीं घायलों में प्रेम कुमार (बिहार औरंगाबाद) तेजनी देवी (बगोदर तिरला की निवासी ),अक्सा परवीन पिता मुर्शिद अंसारी( गंधौनीय बगोदर ), शीला कुमारी पिता सुरेंद्र मिस्त्री (गोपालडीह बगोदर ) ऑटो चालक बिट्टू बरनवाल (इसरी बाजार डुमरी ) सहित अन्य लोग भी घायल हैं जिसका नाम अभी पता नहीं चल पाया है.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

     इधर घटना की सूचना पर बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. वही गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर जीटी रोड को जाम कर दिया जिससे वाहनों की  लंबी कतार खड़ी हो गई.फिलहाल प्रशासन द्वारा जाम छुड़वाने की कोशिश की जा रही है.

    रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news