Weather Alert:पिछले 24 घंटे के दौरान 5 डिग्री गिरा झारखंड का पारा, IMD ने बचकर रहने की दी सलाह, पढ़े आज का हाल

    Weather Alert:पिछले 24 घंटे के दौरान 5 डिग्री गिरा झारखंड का पारा, IMD ने बचकर रहने की दी सलाह, पढ़े आज का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में लगातार ठंड का सितम बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग की ओर से अगले तीन-चार दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार आज यानि 2 दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच का दिन कडाके की ठंड पड़ेगी जिसकी वजह से लोगों का हाल बेहाल हो सकता है.वही लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी गई है.

    अगले 3 दिनों में 10 डिग्री से नीचे जाएगा अधिकांश जिलों का पारा

     पिछले 24 घंटे का दौरान झारखंड के तापमान में भारी गिरावट हुई है.आने वाले अगले दो-तीन दिनों के अंदर झारखंड के टैपमैन में और 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी.इस दौरान झारखंड में आंशिक बादल छाए रहेंगे हलांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है लेकिन ठंड बढ़ेगी.जहा सुबह और शाम के समय को घना कोहरा तो वही दोपहर में सनसनाती हवा लोगों की हांड कंपायेगी.वहीं आने वाले अगले एक सप्ताह के दौरान झारखंड के अधिकाशं जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे जाने वाला है.

    पिछले 24 घंटे के दौरान 5 डिग्री गिरा झारखंड का पारा

    वही 24 घंटे के दौरान झारखंड के तापमान की बात की जाये तो न्युनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट हुई है.वही अधिकतम तापमान भी 1 डिग्री की गिर चुका है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तपमान में 1 डिग्री की गिरावट हो सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है. 

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news