Weather Alert:झारखंडवासियों को खूब सता रही है ठंड, आज इन 11 जिलों में अलर्ट

    Weather Alert:झारखंडवासियों को खूब सता रही है ठंड, आज इन 11 जिलों में अलर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में शीतलहरी और ठंडी हवाओं के बीच तापमान में हल्की फुल्की वृद्धि हुई है. लेकिन शीतलहरी से झारखंडवासियो को अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है.मौसम विभाग की ओर से आज 11 जिलों में शीतलहरी का अलर्ट जारी किया गया है. वही लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है. मौसम विभाग का कहना है कि ठंड के बीच खासकर घर के बुजुर्ग और बच्चों का ख्याल रखें और घर से बाहर ठंड में ना निकाले.वरना आपको महंगा पड़ सकता है.

    लोगों का घर से निकलना हुआ मुश्किल

    मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटे के दौरान जमशेदपुर, डालटनगंज, बोकारो और चाईबासा जिले के तापमान में गिरावट आई है जिसकी वजह से अब यहां कडाके की ठंड पड़ रही है.IMD के मुताबिक अब सुबह 8:30 बजे तक घना कोहरा और शीतलहरी का प्रकोप देखने को मिलेगा, जिससे लोगों को बचना है.

    आज इन 11 जिलों के लोगों को किया गया अलर्ट

    मौसम विभाग की ओर से जिन 11 जिलों में शीतलहरी का अलर्ट जारी किया गया है उन जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, बोकारो और रामगढ़ शामिल है जहां के लोगों को मौसम विभाग ने सुबह 7:00 बजे से पहले घर से बाहर ना निकलने की हिदायत दी है अगर जरूरी काम हो तो शरीर को अच्छे से ढके खासकर कान को हवा से बचाकर रखे तभी बाहर निकले. सुबह की सैर पर निकलने से पहले अपने आप को पूरी तरह से गर्म कपड़े से ढक ले.

    लगातार गिर रहा है झारखंड का पारा

    वही 24 घंटे के दौरान झारखंड के तापमान की बात की जाये तो अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि आयी है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तपमान में बदलाव की कोई संभावना नहीं होगा.हलांकि न्युनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी होगी.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.  

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news