Weather Alert: मार्च में ही झारखंड में गर्मी के तेवर तल्ख,पारा चढ़ने के साथ बढ़ा हीट वेब का खतरा

    Weather Alert: मार्च में ही झारखंड में गर्मी के तेवर तल्ख,पारा चढ़ने के साथ बढ़ा हीट वेब का खतरा

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):मार्च के महीने में झारखंड के कुछ जिलों में हीट वेव की स्थिति देखने को मिल रही हैं.जिस तरीके से दोपहर के समय कर्रकस धूप खिल रही है उसको देखते हुए लोग घर से निकलने से पहले सोच रहे हैं ज्यादा जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं.ये स्थिति आमतौर पर मई जून वाले महीने में देखने को मिलती है लेकिन इस बार प्रचंड गर्मी की दस्तक मार्च महीने से ही हो गई है.

    रोजना चढ रहा है झारखंड का पारा

    आप को बताये कि रोज़ाना झारखंड तापमान में भी वृद्धि हो रही है.वही मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले दिनों में इसमे और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.वही आज यानि शनिवार के मौसम की बात करें तो आज झारखंड का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जटायी गयी है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 और 17 डिग्री रह सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news