Weather Alert:झारखंड में कुहासे ने बढ़ाई लोगो की परेशानी, पढ़ें अगले पांच दिनों का हाल

    Weather Alert:झारखंड में कुहासे ने बढ़ाई लोगो की परेशानी, पढ़ें अगले पांच दिनों का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में कडाके की ठंड पड़ रही है वही इसके साथ ही अब घना कोहरा लोगों की परेशानी का सबब बन रहा है.आलम यह है कि सुबह 9:00 बजे तक कई जिलों में घना कोहरा दिखाये दे रहा है जिसकी वजह से लोगों का घर से बाइक लेकर निकलना भी मुश्किल है.पिछले 24 घंटे के दौरन राजधानी रांची के साथ कुछ जिलों में घना कोहरा का प्रभाव देखने को मिला जहां रांची से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट भुवनेश्वर की तरफ डायवर्ट की गई.वही कहीं विमानो ने दो घंटे देरी से उड़ान भरी.

    पढ़े अगले पांच दिनों का हाल

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले 5 दिनों तक झारखंड में पर घना कोहरा का प्रभाव देखने को मिलेगा. जिससे लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो सकता है.जमशेदपुर में कुहासे की दृश्यता 500 मीटर और दे‌वघर में यह 700 मीटर की रही.मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले के लिए 5 दिन तक भले ही ठंड जितनी है उतनी रहेगी लेकिन कुहासे से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है.

    अगले 24 घंटे में दो डिग्री चढ़ सकता है पारा

    मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 5 दिनों तक हवाओं का पूरा असर झारखंड के जिलों में देखने को मिलेगा.वही झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का अधिकतम न्युनतम तापमान में कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला.मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले दो तीनो के अंदर झारखंड का अधिकतम न्युनतम तापमान में एक से दो डिग्री का उतार चढ़ाव हो सकता है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है.

    पढ़े अपने जिले का हाल

    रांची का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news