Weather Alert:झारखंड में प्रचंड रूप से असर दिखेगा साइक्लोनिक सर्कुलेशन!आज इन जिलों में गरज के साथ होगी मूसलाधार बारिश

    Weather Alert:झारखंड में प्रचंड रूप से असर दिखेगा साइक्लोनिक सर्कुलेशन!आज इन जिलों में गरज के साथ होगी मूसलाधार बारिश

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इन दिनों मुसलाधार बारिश हो रही है.यही वजह है कि सभी तरफ नदियां तालाबों में पानी लबालब भरा हुआ है वहीं बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती परिसंचरण झारखंड में और ज्यादा मजबूत होता जा रहा है. जिसका जबरदस्त असर झारखंड राज्य में देखने को मिल रहा है. पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची सहित अधिकतम जिलों में भारी बारिश हुई.सबसे अधिक बारिश की बात की जाए सिमडेगा जिले में 163.2 मिलीमीटर बारिश हुई वही सबसे अधिक तापमन गोड्डा जिला में 35.2 डिग्री सेल्सियस तो सबसे कम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस राजधानी रांची का रहा.

    झारखंड में होगी झमाझम बारिश

    आज यानी शुक्रवार के मौसम की बात क्यों की जाए तो आज भी  राज्य में भारी बारिश की संभावना है.मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और इसका असर जबरदस्त होता दिख रहा है,जिसकी वजह से आज भी झारखंड में भारी बारिश होगी. डिफिसिएन्सी दर भी 14% प्रति पर आ चूका है अगर आज बारिश होती है तो ये 13 प्रतिशत प्रति चला जाएगा. जो झारखंड वासियों के लिए एक अच्छी बात है.

    आज 75 से 100% तक बारिश की उम्मीद

    मौसम विभाग की माने तो आज झारखंड में 75 से 100% तक की बारिश हो सकती है.झारखंड के कई जिलों में आज बज्रपात की भी आशंका जताई गई है. जिसको देखते हुए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी है.

    पढें अपने जिले का संभावित तापमान

    झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पलामू में आज अधिकतम तापमान 29  डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 31डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news