Weather Alert:लगातार चढ़ता पारा बढ़ा रहा झारखंड वासियों की टेंशन, पिछले तीन दिनों में 5-6 डिग्री का हुआ इजाफा

    Weather Alert:लगातार चढ़ता पारा बढ़ा रहा झारखंड वासियों की टेंशन, पिछले तीन दिनों में 5-6 डिग्री का हुआ इजाफा

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 3 दिनों से झारखंड में कड़ी धूप खिल रही है जिसकी वजह से लोगों को अब गर्मी का एहसास हो रहा है.धीरे-धीरे झारखंड का पारा चढ़ रहा है. पिछले 3 दिनों में झारखंड के तापमान में 5 से 6 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है, जिसका असर भी अब अधिकांश जिलों पर देखने को मिल रहा है.पिछले 24 घंटे की बात करें तो झारखंड के तापमान में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री तो अधिकतम तापमान में 3 डिग्री का इजाफा हुआ है. वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले दो दिनों में झारखंड के न्यूनतम और अधिकतम  तापमान में दो-दो डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी.

    लगातार चढ़ता पारा बढ़ा रहा झारखंड वासियों की टेंशन

    वहीं आज यानि बुधवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के अधिकांश जिलों में कड़ी धूप खिलेगी, जिसकी वजह से दोपहर को लोगों को काफी गर्मी लगेगी, शाम के समय थोड़ी राहत रात मिल सकती है. वही आनेवाले अगले पांच दिनों के मौसम की बात की जाए तो झारखंड के मौसम में कुछ बड़ा बदलाव नहीं होनेवाला है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़ें अपने जिले का तापमान

    आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 21  डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news