Weather Alert: अगले 48 घंटे में बंगाल की खाड़ी में बनेगा नया लो प्रेशर, पढ़ें झारखंड पर इसका क्या होगा असर

    Weather Alert: अगले 48 घंटे में बंगाल की खाड़ी में बनेगा नया लो प्रेशर, पढ़ें झारखंड पर इसका क्या होगा असर

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड में इन दिनों मानसून पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहा है लेकिन मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले अगले दो-तीन दिनों में यह कमजोर पड़ सकता है. आईएमडी के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान बंगाल की खाड़ी में एक नया लो दबाव क्षेत्र बनने जा रहा है लेकिन इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा. वहीं आज भी झारखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है.

    पढे आज कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का हाल

    आज यानी सोमवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के अधिकांश जिलो में दिनभर बादल छाए रहेंगे. वहीं रुक रुककर हल्की-फुल्की बारिश भी देखने को मिलेगी. दिन भर दो से तीन बार हल्की यह मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. वहीं कुछ जिलों में भारी बारिश भी होने की संभावना जताई गई है. लोगों को वज्रपात से सावधान रहने की चेतावनी दी गई है जिसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

    जाने कैसा रहा कोल्हान का मौसम

    कोल्हान प्रमंडल के जिलों की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में यहां मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिला. जहां पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले में रुक रुककर बारिश होती रही. हालांकि हवा ना बहने की वजह से उमस वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा. 

    आने वाले अगले 24 घंटे में दो डिग्री और चढ़ेगा झारखंड का पारा

    झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.जो 24 डिग्री से बढ़कर 26 डिग्री पर आ चूका है. वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 24 घंटे में और 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है यानी पारा 28 डिग्री तक जा सकता है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़ें अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news