9 साल के मासूम से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे, पेड़ से बांधकर लोगों ने की पिटाई, हुई मौत

    9 साल के मासूम से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे, पेड़ से बांधकर लोगों ने की पिटाई, हुई मौत

    कटिहार(KATIHAR): कटिहार में दुष्कर्म के एक आरोपी को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. घटना हसनगंज थाना क्षेत्र के हसनगंज बाजार की है. दुष्कर्म के आरोपी की पिटाई का वीडियो स्थानीय ग्रामीणों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

    पेड़ से बांध आरोपी की पिटाई की गई

    घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी मोहम्मद सगीर ने 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था, जिसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन काफी उग्र हो गए. दुष्कर्म के आरोपी को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की. पिटाई के कारण युवक अधमरा हो गया. इधर, परिजनों के द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया. पुलिस आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही थी कि रास्ते में ही आरोपी की मौत हो गई. आरोपी की मौत के बाद पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news