विराट कोहली होटल रूम वीडियो लीक मामले पर उर्वशी रौतेला ने दिया बयान, जानिए क्या कहा?

    विराट कोहली होटल रूम वीडियो लीक मामले पर उर्वशी रौतेला ने दिया बयान, जानिए क्या कहा?

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भारतीय क्रिकेट प्लेयर विराट कोहली के होटल रूम का वीडियो किसी शख्स ने वायरल कर दिया है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद विराट कोहली ने सोशल मीडिया में अपनी प्रतिक्रिया वक्त करते हुए नाराजगी जाहिर की है. मिली जानकारी के अनुसार होटल के स्टॉफ ने यह वीडियो बनाया और शेयर कर दिया.

    इस वीडियो के वायरल होने के बाद सेलेब्स की प्राइवेसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस हरकत पर विराट और अनुष्का दोनों ने ही नाराजगी जताई है. दोनों के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी इस पर सवाल खड़े किए हैं.

    ये बहुत खराब और बेशर्मी वाली हरकत

    उर्वशी ने विराट कोहली की पोस्ट शेयर करके इस हरकत को शर्मनाक बताया है. एक्ट्रेस ने सवाल खड़े है कि अगर ये हरकत किसी लड़की के कमरे में की गई होती तो क्या होता? उर्वशी रौतेला ने अपनी पोस्ट में लिखा- ये बहुत खराब और बेशर्मी वाली हरकत है.

    अनुष्का शर्मा ने भी किया पोस्ट

    विराट कोहली के रूम की वीडियो वायरल होने के बाद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी पोस्ट कर इसकी निंदा की है. उन्होंने कहा कि हम जैसे लोगों के साथ ऐसा कई बार होता है, लेकिन ये सबसे बेहुदा काम है.

    विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं विराट

    बता दें कि फिलाहल विराट कोहली भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं. और वहां टी-20 विश्व कप केल रहे हैं. ऐसे में ये वीडियो वायरल होना काफी निंदनीय बात है. दरअसल, कुछ समय पहले ही भारतीय टीम ने ठंडा नाश्ता मिलने पर अपनी नाराजगी जताई थी. ऐसे में ये दूसरी बड़ी घटना है.

    शानदार फार्म में हैं कोहली

    विराट कोहली विश्व कप में शानदार फार्म में चल रहे हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अकेले दम पर भारतीय टीम को मैच जीताया था. वहीं, दूसरे मैच में भी विराट ने नाबाद अर्धयशतक लगाया था. वहीं, तीसरे मैच में बिराट का बल्ला नहीं चला था.    


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news