UCO Bank Recruitment: यूको बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, आवेदन करने के लिए चाहिए ये योग्यता 

    UCO Bank Recruitment: यूको बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, आवेदन करने के लिए चाहिए ये योग्यता 

    TNP DESK: बैंक में इन दिनों नौकरी की भरमार है. ऐसे युवा जो बैंक में नौकरी की तलाश में हैं ये खबर उनके लिए हैं. दरअसल यूको बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 68 पदों पर भर्ती निकली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर से शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 20जनवरी 2025 है. ऐसे में योग्य उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट ucobank.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

    इन पदों पर होगी भर्ती 

    अर्थशास्त्री : 2 पद

    अग्निसुरक्षा अधिकारी : 2 पद

    सुरक्षा अधिकारी : 8 पद

    रिस्क अधिकारी : 10 पद

    आईटी अधिकारी : 21 पद

    चार्टर्ड अकाउंटेंट : 25 पद

    शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) 

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का संबंधित पद के अनुसार ग्रेजुएशन, बीई/बीटेक या सीए की डिग्री होनी चाहिए.

    आयु सीमा (Age Limit)

    उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में  छूट दी जाएगी.

    चयन प्रक्रिया (Selection Process)

    उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन एग्जाम, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा.

    आवेदन शुल्क (Application Fee)

    सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपए आवेदन शुल्क देने होंगे. जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क देने होंगे. 

    ऐसे करें आवेदन :

    सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ucobank.com पर जाएं

    अब होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें

    “Click Here for New Registration” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें

    अब मांगी गई डिटेल भरकर डॉक्यूमेंट अपलोड करें 

    आवेदन शुल्क जमा करके अब फॉर्म सब्मिट करें.

    भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर रखें.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news