J&K में उफनाती नदी के तेज बहाव की चपेट में आए सेना के दो जवान, तलाश जारी

    J&K में उफनाती नदी के तेज बहाव की चपेट में आए सेना के दो जवान, तलाश जारी

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश से नदिया और नाले उफान पर हैं. खराब मौसम के कारण शनिवार को लगातार दूसरे दिन अमरनाथ यात्रा रोकनी पड़ी थी. इसी बीच जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को एक उफनाती नदी में भारतीय सेना के दो जवान बह गए. अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है. इनमें से एक की पहचान नायब सूबेदार कुलदीप सिंह के रूप में हुई है. दूसरे जवान के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.

    अचानक आई नदी में बाढ़  

    पीटीआई के मुताबिक शनिवार को सैनिक डोगरा नाला पार कर रहे थे. लेकिन अचानक आयी बाढ़ के कारण वे पानी के तेज बहाव में बह गये. जिसके बाद सेना, पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल की संयुक्त टीम दोनों जवानों की तलाशी में जुटे गए. लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला पाया है. सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news