मुजफ्फरपुर: भीड़ का तुगलकी फरमान, उठक बैठक के बाद चटवाया थूक, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार


मुज़फ्फरपुर(MUZAFFARPUR): मुजफ्फरपुर एक बार फिर भीड़ का तुगलकी फरमान का सामने आया है. जहां चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक से पहले भीड़ के समक्ष 100 से अधिक बार उठक बैठक कराया गया. उसके बाद थूक भी चाटवाया गया. दरअसल मामला कटरा थाना क्षेत्र का है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
तीन लोग गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों की भीड़ के द्वारा तुगलकी फरमान जारी होने के बाद यह घटना हुई है. वही यह इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया. जिसके बाद तीन लोगों की इसमें गिरफ्तारी हुई है.
एसएसपी ने ये कहा
पूरे मामले को लेकर एसएसपी ने बताया कि जैसे ही पुलिस को इस बारे में जानकारी मिली पुलिस ने कृत कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. युवक के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना जिले के कटरा थाना क्षेत्र के धोबली गांव की बताई जा रही है. जहां बताया जा रहा है कि युवक चोरी कर रहा था इस दौरान एक दुकानदार ने उसे देख लिया. जिसके बाद शोर मचाने पर सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई और आरोपी को मारते हुए गांव के बीचो बीच पहुंचे. इसके बाद उठक बैठक और थूक चटवाया.
4+