अंतर्राष्ट्रीय अपराधी किसलय सिंह के साथ दो गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा भी बरामद


मुज़फ्फरपुर (MUZAFFARPUR): मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. उत्तर बिहार सहित ,बंगाल और नेपाल में हत्या और लूट को अंजाम देनेवाला कुख्यात अपराधी किसलय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. पिछले तीन सालों से बिहार, बंगाल और नेपाल पुलिस किसलय सिंह की खोज कर रही थी.
हथियाराें का जखीरा बरामद
लूट ,हत्या ,अपहरण सहित लगभग दो दर्जन से अधिक घटनाओं में वांछित किसलय को मुजफ्फरपुर , मोतिहारी , सिलिगुड़ी (बंगाल) और नेपाल के वीरगंज की पुलिस तलास कर रही थी. अपने दो साथियों के साथ अहियापुर इलाके में गिरफ्तार किसलय के पास से पुलिस ने एक देसी कार्बाइन, 12 मैगजीन, पिस्टल, देसी कट्टा ,कारतूस खोखा और विभिन्न कंपनियों के 40 से अधिक मोबाइल बरामद किए हैं.
एस एस पी जयंतकांत ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की दुर्गा पूजा में कुख्यात अपराधी किसलय सिंह अपने साथियों के साथ एक बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला है. जानकारी मिलते ही पुलिस ने विशेष टीम बनाकर छापामारी करते हुए तीनों को धर दबोचा. इनके पास से हथियार मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद हुए हैं.
तीन वर्षों से लगातार खोज रही थी पुलिस
किसलय सिंह ने नेपाल में भी एक हत्या और रंगदारी के मामले में इसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. साथ ही साथ बताया कि मोतिहारी और मुजफ्फरपुर में इसे बड़े पैमाने पर रंगदारी मिल रही है. इसे पुलिस 3 वर्षों से लगातार खोज रही थी. मुथूट फाइनेंस मामले में गिरफ्तार हुआ था. जहां से बेल मिलने के बाद यह फरार चल रहा है. पुलिस को इसकी गिरफ्तारी से अपराध रोकने में एक बड़ी सफलता मिली है. मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों में यह अपराधियों को हथियार की सप्लाई करता था. इसके घर पर जब छापेमारी की गई तो वहां पर हथियार बनाने और मरम्मत करने के कई सामान बरामद हुए हैं .
4+