पटना(PATNA): पटना सिटी के टोयोटा शोरूम में 9 लाख की लूट और गार्ड की हत्या मामले में पटना एसएसपी ने खुलासा करते हुए 10 लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है. लुटेरे से 2 लाख 13 हजार के साथ तीन पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. इनका लूट की घटना को अंजाम देने का अलग ही तरीका था. गिरफ्तार सभी अपराधी नदी थाना क्षेत्र सवलपुर और उसके आस पास के रहने वाले हैं. गिरोह के सभी सक्रिय सदस्य रात के सन्नाटे में ऑटो पर सवार हो कर शो रूम , वेयर हाउस की रेकी करते हैं और घटना को अंजाम देते हैं.
पटना SSP ने बताया कि बीते दिन पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के बाईपास NH-30 स्थित बुद्धा टोयोटा कार शोरूम में 14 की संख्या में आए नकाब पोश डकैतों ने घुस कर गोनगद के साथ पिस्टल दरेज का लॉक तोड़ 9 लाख रुपया कैश और कुछ अन्य सामान की लूट की थी. नाइट गार्ड ने लूट के दौरान विरोध किया तो उसे चाकू से गोद कर हत्या कर मार डाला था. पूछताछ में सभी गिरफ्तार अपराधियों ने अपना जुर्म कबूल किया है और इस बार भी वेयर हाउस में लूट की योजना बना रहे थे . जिसकी गुप्त सूचना मिली थी और पुलिस की गठित टीम ने सभी अपराधियों की गिरफ्तारी कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया.
यह भी पढ़ें:
पुरुष को महिला बनाकर भेज दिया जेल, जानिये बिहार के सीतामढ़ी का क्या है यह अजूबा मामला
Thenewspost - Jharkhand
4+

