बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के घर चोरी, डेढ़ लाख नगद के साथ कई सामान भी ले उड़ा चोर

    बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के घर चोरी, डेढ़ लाख नगद के साथ कई सामान भी ले उड़ा चोर

    पटना(PATNA): बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के लिपिक गौरव कुमार ने पटना के गांधी मैदान थाने में एक शिकायत दर्ज कराया है. जिसमें उसने कहा है कि बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा के आवास से डेढ़ लख रुपए नगद दस्तावेज और उसकी घड़ी की चोरी की गई है. उसने इस चोरी का आरोप पूर्व कर्मी शिवम कुमार पर लगाया है. शिवम सीतामढ़ी के नानपुर के सामर गांव निवासी बताया जा रहा है.

    शिकायत में ये बताया

    गांधी मैदान थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए गौरव कुमार ने बताया है कि शिवम कुमार पहले नेता प्रतिपक्ष के निजी सहायक थे. लेकिन गलत आचरण के कारण उन्हें हटा दिया गया था. इसके बाद वह 30 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा से मिलने पहुंचा और काफी आग्रह करके एग्जीबिशन रोड स्थित आवास पर रुक गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news