रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद, इधर पुलिस कर रही थी चेकिंग, उधर अपराधी कर रहे थे लूटपाट, गोलीबारी में एक घायल

    रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद, इधर पुलिस कर रही थी चेकिंग, उधर अपराधी कर रहे थे लूटपाट, गोलीबारी में एक घायल

    रांची (RANCHI) : पंडरा ओपी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने सुमित कुमार नामक युवक को गोली मार दी. घटना आईसीआईसीआई बैंक के पास की है, जहां आशीर्वाद आटा के कैशियर सुमित कुमार गुप्ता आईसीआईसीआई बैंक में 13 लाख रुपये जमा करने आए थे. इसी दौरान तीन अज्ञात अपराधियों ने पैसे लूटने की नीयत से उन पर हमला कर दिया. यह देख पास में बैठा सुमित कुमार नामक युवक पीड़ित को बचाने आया, लेकिन अपराधियों ने उसे भी गोली मार दी. उसे तुरंत मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

    मामले की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली डीएसपी समेत कई पुलिस प्रशासन ने अपनी जांच तेज कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. बताते चलें कि जिस व्यक्ति को गोली लगी है वह एक होटल का मैनेजर बताया जा रहा है. जिस घर पर घायल सुमित किराए रहता है, वह जमीन कारोबारी कमल भूषण का आवास है, जिसकी साल भर पहले अपराधियों द्वारा ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस हर एक बिंदु पर जांच कर रही है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news