''खेल अभी बाकी है, 2024 में खत्म हो जाएगी जेडीयू", नीतीश की पलटी पर  तेजस्वी का करारा वार  

    ''खेल अभी बाकी है, 2024 में खत्म हो जाएगी जेडीयू", नीतीश की पलटी पर  तेजस्वी का करारा वार  

    टीएनपी डेस्क(Tnp desk):- बिहार की राजनीतिक हालात पर आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने काफी देर बाद अपनी चुप्पी तोड़ी. मुख्यमंत्री नीतीश के पलटी मारने पर उनका कहना था कि अभी तो खेल बाकी है  और 2024 में जेडीयू खत्म हो जाएगी. भाजपा के साथ सरकार बनाने पर तेजस्वी अंदर ही अंदर भड़के हुए दिखे, उनका कहना साफ था कि जनता हर चिज का जवाब देखी. 

    थके हुए मुख्यमंत्री हैं नीतीश-तेजस्वी  

    उनका कहना था कि यही नीतीश  कुमार पहले बोला करते थे कि नौकरी देना संभव नहीं है. उनसे एक हफ्ते के अंदर बोलवाने का काम उन्होंने ने ही किया . तेजस्वी ने कहा कि उनकी ही सरकार में स्पोर्ट्स पॉलिसी लायी गयी. 70 दिन के अंदर 2 लाख से अधिक नौकरी दी. हमने इनसे 17 महीने के सरकार में बहुत काम करवाया, जबकि ये तो थके हुए मुख्यमंत्री हैं. अभी खेल शुरू हुआ है और खेल बाकी है. उन्होंने जो कहा कि 2024 में जेडीयू ही खत्म हो जाएगी. तेजस्वी ने बताया कि उनकी सरकार में शिक्षा व्यवस्था में सुधार, चिकित्सा, रोजगार, पॉलिस लाना ये सब काम किया. हम लोग रात में घूम कर काम करने का काम किया है. आज भले ही ये लोग शपथ ले लें कितने दिन रहेंगे ये कुछ नहीं कहा जा सकता है

    हमने ईमानदारी से काम किया- तेजस्वी 

    तेजस्वी यादव ने कहा कि डिप्टी सीएम होते हुए और आरजेडी के मंत्रियों ने इतना काम किया. कैबिनेट ने दो लाख नौकरी का फाइल रोक कर रखा है. दो बार वह फाइल नहीं आ रहा है. हमने ईमानदारी से काम किया है. अभी खेला बाकी है. हमलोग महागठबंधन सरकार उम्मीद से बनाए थे. बीजेपी नेताओं के बयान पर उन्होंने कहा कि दूसरे की टिप्पणी पर क्या बोला जाए. जनता इसका जवाब देगी. मंच से नीतीश कुमार हमलोग के साथ कितना काम गिनवाते थे. हमलोग के साथ आने के बाद यह सब शुरू हुआ.
    जनता के पास जायेंगे 
    आरजेडी नेता ने कहा कि जिस विजन के साथ आए थे, उसी विजन के साथ जनता के बीच में जाएंगे.आज तक किसी सरकार ने इतना नियुक्ति पत्र बांटा है क्या? इसके बाद ही केंद्र सरकार ने बांटना शुरू किया. वहीं, 'इंडिया' गठबंधन की भविष्य पर उन्होंने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन मजबूत है. जनता जवाब देगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news