तेजस्वी यादव ने फॉगिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, एनएमसीएच के सीएमओ बर्खास्तगी मुद्दे पर कही ये बात

    तेजस्वी यादव ने फॉगिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, एनएमसीएच के सीएमओ बर्खास्तगी मुद्दे पर कही ये बात

    पटना(PATNA): राजधानी पटना में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा पटना नगर निगम के 75 वार्डों के लिए 513 स्प्रे मशीन को रवाना किया गया. इसमें टेंपो माउंटेन फॉर्मिंग मशीन 52, हैंड हेल्ड फॉगिंग मशीन 61, एंटी लारवा स्प्रे 375 और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 25 वाहनों को रवाना किया गया. इस मौके पर नगर विकास विभाग प्रधान सचिव आनंद किशोर के साथ नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहें. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बढ़ते डेंगू के प्रभाव को कम करने के लिए लगातार सरकार काम कर रही है. इस दौरान आज कुल 513 गाड़ियों को रवाना किया गया है ताकि हर वार्ड में दवा का छिड़काव ठीक ढंग से हो सके.

    डॉक्टर के आगे नहीं झुकेंगे तेजस्वी यादव

    इस दौरान एनएमसीएच के सीएमओ बर्खास्त के मुद्दे पर और आईएमए द्वारा दिए गए चेतावनी पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा मैं किसी भी हाल में डॉक्टरों के आगे झुकने वाला नहीं हूं. यदि काम के प्रति लापरवाही सामने आई तो बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि एनएमसीएच के डायरेक्टर का निलंबन वापस नहीं होगा. तेजस्वी यादव ने कहा कि जो लोग ईमानदारी से काम करेंगे उनको इनाम दिया जाएगा, जो काम में लापरवाही बरतेंगे उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news