डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज पहुंचेंगे रांची, रविवार को कार्यकर्ता मिलन समारोह में होंगे शामिल 

    डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज पहुंचेंगे रांची, रविवार को कार्यकर्ता मिलन समारोह में होंगे शामिल 

    रांची(RANCHI): बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज रांची आएंगे. 11 बजे वे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. उनके आगमन पर जोरदार स्वागत की तैयारी की गई है. तेजस्वी यादव 12 फरवरी को कार्निवल हॉल हरमू में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में शिरकत करेंगे. वे मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित होंगे. वहीं पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे. इस बात की जानकारी झारखंड प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने दी.

    एयरपोर्ट पर किया जाएगा भव्य स्वागत 

    वहीं प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने बताया एयरपोर्ट पर दिन में 11:00 बजे उनका भव्य स्वागत किया जाएगा. बिहार के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद वे पहली बार झारखंड आ रहे हैं. संजय सिंह यादव ने प्रदेश के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है. साथ ही तेजस्वी के स्वागत पर सभी को रांची एयरपोर्ट पर मौजूद रहने के लिए कहा गया है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news