राज्य परिषद की बैठक में बोले तेजस्वी, लक्ष्य 2024 तभी सफल होगा, जब कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान  

    राज्य परिषद की बैठक में बोले तेजस्वी, लक्ष्य 2024 तभी सफल होगा, जब कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान  

    पटना(PATNA): राजद की आज राज्य परिषद की बैठक हुई. इस बैठक में सालों बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी शामिल हुए. इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. बैठक को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि हमारी पार्टी विपक्ष में इतने साल रही लेकिन हमने कहा था की अपनी पार्टी को सत्ता में लाएंगे और हमने लाया. विधानसभा में 7 दलों का गठबंधन है. बीजेपी अकेले है. उन्होंने कहा कि हम धन्यवाद देते हैं नीतीश कुमार को भी की सही समय पर उन्होंने निर्णय लिया है. तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि जिसको डराना है उनके पीछे सीबीआई और ईडी लगा दिया जाता है और जिसको खरीदना है, उसके लिए उनके पास कोई चीज की कमी नहीं है.

    “कार्यकर्ताओं को मिले सम्मान”  

    उन्होंने लालू यादव की मौजूदगी पर कहा कि लालू यादव भले ही शारीरिक रूप से नहीं जाते हों, लेकिन उन्हें राज्य के लिए काम और चिंता उतना ही है. उन्होंने कहा कि मंत्रियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया है कि अगर क्षेत्र में कोई कार्यक्रम होगा तो जिलाध्यक्ष को पीछे रहना पड़ेगा. ज्यादा महत्व संगठन को दिया जाएगा. परफॉर्मेंस बेस्ड जो काम करेगा उसको आरजेडी आगे बढ़ाएगा. अगर लक्ष्य 24 है हमारा तो जब तक कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक कुछ नहीं होने वाला.

    “बेरोजगारी यात्रा के अगले दिन ही बीजेपी को ढाह दिया’

    तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार बनने के एक दिन पहले ही हमने बेरोजगारी यात्रा निकाली थी और बीजेपी को ढाह दिया. उन्होंने अपने कार्यक्रताओं को कहा कि दलितों के टोलो में जाइए और उन्हें पार्टी से जोड़िए. बीजेपी का अगर कोई इलाज है तो वो समाजवाद है. हुडदंग मत कीजिए, दबंगई मत दिखाइए. आपसब लोगों से अपील है कि हर बैनर हर पोस्टर में कबीर और रवि दस का चित्र लगाया जाए. जो कमिटमेंट हमने किया था वो कल से शुरू हो गया है. सभी डिपार्टमेंट को कहा गया है कि हर रिक्त पदों को भरा जाए. हर कैबिनेट हर बैठक में सबसे ज्यादा स्वास्थ्य डिपार्टमेंट की बात होती है कि रिक्त पदों को भरा जाएगा. बीजेपी को महंगाई नजर नहीं आता ना बेरोजगारी दिखती है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news