तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री के आगमन के लिए सजाया जा रहा पूरा फुलवरिया गांव, जानिए क्यों खास है ये गांव  

    तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री के आगमन के लिए सजाया जा रहा पूरा फुलवरिया गांव, जानिए क्यों खास है ये गांव  

    गोपालगंज(GOPALGANJ): बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव 24 सितंबर को अपने पैतृक गांव फुलवरिया में पत्नी राजश्री के साथ नजर आएंगे. शादी के बाद पहली बार तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री फुलवरिया में दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं. फुलवरिया में बहू राजश्री और बेटा तेजस्वी के पहुंचने को लेकर जोर शोर से तैयारी की जा रही है. कोई मकान का रंग-रोगन करने में लगा है. तो कोई सड़कों की मरम्मति करा रहा है. हर तरफ तैयारी चल रही है. फुलवरिया गांव को दुल्हन की तरह सजाया-संवारा जा रहा है. फुलवरिया की बहू राजश्री पहली बार अपनी ससुराल आ रही हैं. लिहाजा, स्वागत में कोई कमी नहीं रहे, इसलिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं.

    दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं तेजस्वी और राजश्री  

    तेजस्वी यादव दो दिवसीय दौर पर गांव पहुंच रहे हैं. यहां लालू प्रसाद के द्वारा स्थापित किये गये पंच मंदिर और थावे दुर्गा मंदिर में पत्नी राजश्री के साथ विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे. लालू प्रसाद के स्वस्थ होने की कामना के लिए विशेष पूजा-अर्चना होगी. साथ ही परिजनों और गांव के बुजुर्गों से आशीर्वाद लेंगे. 25 सितंबर को फुलवरिया प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण कर लोगों की समस्याएं सुनेंगे. वहीं डिप्टी सीएम के पहुंचने की सूचना पर गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने पुलिस कप्तान आनंद कुमार के साथ सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया.  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news