बिहार दौरे पर अमित शाह को तेजस्वी की नसीहत, दी महंगाई और रोजगार पर बोलने की सलाह

    बिहार दौरे पर अमित शाह को तेजस्वी की नसीहत, दी महंगाई और रोजगार पर बोलने की सलाह

    पटना(PATNA): बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अमित शाह के सीमांचल दौरे पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता यही उम्मीद में बैठी है कि प्रधानमंत्री ने बिहार की जनता से जो वादा किया था, वह पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष पैकेज से लेकर दो करोड़ नौजवानों को रोजगार मिलेगा ये सब वादा उन्होंने किया था. गृह मंत्री को इन सब पर बोलना होगा. उन्हें महंगाई पर भी बोलना चाहिए. लेकिन अमित शाह इन मुद्दों पर कुछ नहीं बोलेंगे. उन्होंने सिर्फ जनता को ठगने का काम किया है.

    “बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे या नहीं”

    तेजस्वी यादव ने कहा कि अमित शाह देश के गृह मंत्री हैं. अगर वह आ रहे हैं तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे या नहीं ये जरूर बताएं. अमित शाह के दौरे को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि अमित शाह का मकसद यही है कि समाज में जहर फैलाया जाए. तेजस्वी यादव ने कहा कि अमित शाह बिहार आएंगे तो बोलेंगे जंगलराज आ गया. मुसलमानों के खिलाफ बोलेंगे और हिंदुओं को भड़काएंगे. वह बस नफरत फैलाने आ रहे हैं.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news