CTET-BTET उत्तीर्ण अभ्यर्थी जदयू कार्यालय के बाहर बैठे धरने पर, जानिए क्या है उनकी मांग

    CTET-BTET उत्तीर्ण अभ्यर्थी जदयू कार्यालय के बाहर बैठे धरने पर, जानिए क्या है उनकी मांग

    पटना(PATNA): CTET-BTET उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर आज आंदोलन पर उतर आयें और जेडीयू कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन करने लगे. बताया जा रहा है कि बीते महीने लॉ एंड ऑर्डर एडीएम केके सिंह के द्वारा डाक बंगला चौराहे पर हाथ में तिरंगे लिए अभ्यर्थी के ऊपर लाठियां बरसाई गई थी. मुजीउल रहमान अपनी मां के साथ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहा था. जिसे लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी संजय कुमार ने मौके पर से हिरासत में लेकर कोतवाली थाने ले गए. प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों की मांग है कि जल्द से जल्द सातवें चरण की विज्ञप्ति जारी कर नियोजन की जाए और हिरासत में लिए गए अभ्यर्थी को छोड़ा जाए.

    अब लाठियों से नही लगता डर

    आपको बता दें कि आज फिर से सैकड़ों की संख्या में CTET-BTET अभ्यर्थी सड़कों पर उतरे, जिसके बाद उनका कहना था कि अब लाठियों से डर नही लगता है, बस बहाली चाहिए और अब आज जब वो सड़कों पर उतरे तो CTET- BTET अभ्यर्थियों को पुलिस टांग कर ही ले गई. साथ ही साथ उनके अभिभावकों को भी नही छोड़ा गया. बता दें कि लगातार ये अभ्यर्थी अपने नियोजन की मांग कर रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news