राजनीति से समय निकाल कर क्रिकेट खेलते नजर आए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, वीडियो किया पोस्ट  

    राजनीति से समय निकाल कर क्रिकेट खेलते नजर आए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, वीडियो किया पोस्ट  

    पटना(PATNA): कहते है ना लोग अपना पहला प्यार और पैशन कभी नही भूलते. ऐसे मे तेजस्वी यादव भी अपना पहला प्यार यानी अपने क्रिकेट लव को नही भूल पाते. आज भी जब राजनीति से फ्री होते हैं तो क्रिकेट खेलने लगते हैं.

    सभी जानते हैं कि बिहार की राजनीति में आने से पहले डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव क्रिकेटर बनना चाहते थे. लेकिन पिता की जिद के कारण उन्हें राजनीति में आना पड़ा. राजनीति में कामयाब होने के बाद भी तेजस्वी यादव अपने पहले प्यार और पैशन को नहीं भूले हैं. राजनीति से फुर्सत पाते ही वह क्रिकेट खेलने पहुंच गए. जहां वह कुछ युवा क्रिकेटरों के साथ नेट प्रैक्टिस करते हुए नजर आए.

    ट्विटर पर पोस्ट किया वीडियो

    खुद तेजस्वी यादव ने क्रिकेट प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया है. जिसमें वह अब भी सधे हुए बल्लेबाज की तरह वह पैरों में पैड बांधकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. डिफेंस और अग्रेसिव होकर बैंटिंग कर रहे हैं. एक से बढ़कर एक शॉट भी लगा रहे हैं. आसपास खड़े उनके समर्थक हर शॉट पर ताली बजा रहे हैं.

    उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “बिहार के युवा और होनहार खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर रहा हूं. अपने जुनून से प्यार करो, अपने उद्देश्य को जियो." उनका ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यही वजह है कि ट्विटर पर लोग मजेदार कॉमेंट कर रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news