सुशील मोदी ने कहा अगर हिम्मत है तो नीतीश कुमार अनवर अहमद को गिरफ्तार करके दिखाएं, जानिए क्या है मामला


पटना(PATNA): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जनता राज वाले बयान पर राजनीति गरमा गई है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के बाद अब बीजेपी के राजयसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कानून व्यवस्था की पोल खोलते हुए कई मामले को उठाया है. मोदी ने कहा कि पीरबहोर थाना में आरजेडी समर्थक घुसकर DSP से मारपीट करते हैं. पूर्व एमएलसी लालू के कबाब मंत्री अनवर अहमद को थाने पुलिस छोड़ देती है, क्या यही जनता राज है ? अगर हिम्मत है तो नीतीश कुमार अनवर अहमद को गिरफ्तार करके दिखाएं.
यह भी पढ़ें:
कभी 'कबाब मंत्री' के नाम से चर्चित रहे राजद नेता की अब दबंगई की हो रही चर्चा, जानिये क्या है मामला
सुशील मोदी का नीतीश पर हमला
सुशील कुमार मोदी ने वीडियो जारी कर कहा है कि पिछले दो दिनों से राजधानी पटना के पीरबहोर इलाके को सब्जी बाग़ के लोगों ने घेरकर रखा है. पीरबहोर पुलिस ने कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया तो भीड़ ने अपराधी को छुड़ा लिया और पुलिसकर्मी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. वहीं, कल अनवर अहमद खुद थाने जाकर पुलिस के साथ गाली-गलौज किया. कुछ देर बाद उनके बेटे अशफर अहमद भी थाने पहुंच गए और पुलिस को धमकी दी कि तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगा. पुलिस भी इतना डर गई कि अनवर अहमद को छोड़ दिया. बीजेपी नेता ने कहा कि नीतीश कुमार के मुताबिक़ बिहार में जनता का राज है. बिहार के पूर्व कानून मंत्री फरार हैं. क्या ये जनता का राज है? अनवर अहमद को छोड़ दिया गया ये भी क्या जनता का राज है?
4+