एक और युद्ध की शुरुआत: इसराइल ने ईरान पर किया हमला, परमाणु ठिकानों को बनाया निशाना

    एक और युद्ध की शुरुआत: इसराइल ने ईरान पर किया हमला, परमाणु ठिकानों को बनाया निशाना

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया है. यह अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के लिए चिंता की बात है. इजरायली वायु सेना ने ईरान के कई ठिकानों पर बम बरसाए हैं. इस एयर स्ट्राइक में ईरान की राजधानी तेहरान को भारी नुकसान पहुंचा है. ताजा जानकारी के अनुसार इसराइल ने सैन्य ठिकाना पर हमला किया है. इसके प्रमुख को मार गिराया है.इस हमले में रिवॉल्यूशनरी कोर का कमांडर इन चीफ गया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही आशंका जताई थी कि इजरायल कुछ भी कर सकता है. ईरान पर हमला कर सकता है.

    युद्ध से अमेरिका ने पल्ला झाड़ा, जानिए

    इधर अमेरिका ने कहा है कि इस युद्ध में उसका कोई हाथ नहीं है. अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा इजरायल के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में अमेरिका का कोई हाथ नहीं है. ताजा जानकारी के अनुसार इसराइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया है.अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ईरान को कितना नुकसान हुआ है लेकिन यह माना जा रहा है की राजधानी तेहरान समेत आसपास के क्षेत्र में बमबारी से बड़ा नुकसान हुआ. अमेरिका सफाई देता फिर रहा है कि इसराइली हमले में उसका कोई हाथ नहीं है वह शांति का पक्षधर है.

    कमांडर इन चीफ के मारे जाने का मतलब समझिए

    इसराइल ने ईरान पर हमला कर इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कोर्ट के कमांडर इन चीफ हुसैन सलामी की मौत हो गई है. यह ईरान के सुप्रीमो अली खुमनेई  के लिए बड़ा झटका है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news