Coal India: निकल गई चिट्ठी,सभी कंपनियों में जुलाई से लागू हो जाएगा ड्रेस कोड, पढ़िए क्या है मकसद और कितने का होगा भुगतान

    Coal India:  निकल गई चिट्ठी,सभी कंपनियों में जुलाई से लागू हो जाएगा ड्रेस कोड, पढ़िए क्या है मकसद और कितने का होगा भुगतान

    धनबाद (DHANBAD) : कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों में जुलाई से ड्रेस कोड पूरी तरह से लागू हो जाएगा. कोल इंडिया के महाप्रबंधक गौतम बनर्जी के हस्ताक्षर से जारी पत्र के मुताबिक 30 मई को आयोजित कोल इंडिया बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की बैठक में कर्मचारियों के लिए एक यूनिफॉर्म ड्रेस कोड योजना को मंजूरी दी गई थी.

    जुलाई से पुरुष कर्मचारी गहरे नीले रंग की पेंट और आसमानी रंग की शर्ट पहनेंगे ,वही महिला कर्मचारियों को हल्के आसमानी रंग  की कुर्ती तथा गहरे नीले रंग की सलवार व दुपट्टा या गहरे नीले रंग के बॉर्डर वाली हल्की आसमानी रंग की साड़ी और गहरे नीले रंग का ब्लाउज पहनना होगा.

    ड्रेस कोड लागू करने का मकसद सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के कर्मचारियों के बीच एकरूपता लाना है. साथी इसके माध्यम से कंपनी के ब्रांड को मजबूत बनाना है. कर्मचारियों को यूनिफॉर्म खरीदने और सिलवाने के लिए 15 जून तक राशि का भुगतान कर दिया जाएगा. जबकि 14 जुलाई तक खरीद प्रक्रिया पूरी करनी होगी. कोयला कर्मियों को ड्रेस की खरीदारी के लिए 12,500 का भुगतान किया जाएगा. योजना के तहत कर्मचारियों को साल में तीन पैंट शर्ट मिलेंगे .साथ ही धुलाई भत्ता भी दिया जाएगा.

    रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news