SSC CGL 2025: एसएससी सीजीएल के 14 हजार से अधिक पदों पर निकली वैकेंसी, 4 जुलाई तक कर सकते हैं अप्लाई

    SSC CGL 2025: एसएससी सीजीएल के 14 हजार से अधिक पदों पर निकली वैकेंसी, 4 जुलाई तक कर सकते हैं अप्लाई

    TNP DESK- स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी SSC ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल के 14,582 पदों पर भर्ती निकली है. आवेदन प्रक्रिया 9 जून से शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 4 जुलाई 2025 तक है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.  

    शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification):

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं में न्यूनतम 60% अंक होना चाहिए. साथ ही संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. 

    आयु सीमा (Age Limit)

    SSC CGL 2025: एसएससी सीजीएल के 14 हजार से अधिक पदों पर निकली वैकेंसी, 4 जुलाई तक कर सकते हैं अप्लाई ऑफिसियल वेबसाइट विजिट करें

    आवेदन शुल्क (Application Fee): 

    जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नि:शुल्क है. 

    चयन प्रक्रिया (Selection Process)

    परीक्षा दो स्तरों में आयोजित की जाएगी, टियर-I और टियर-II

    टियर-I परीक्षा:  13 अगस्त से 30 अगस्त तक

    टियर-II परीक्षा: दिसंबर 2025 में आयोजित की जाएगी.

    कितनी मिलेगी सैलरी 

    पदों के अनुसार 25,500 से 1,42,400 रुपए प्रतिमाह तक

    ऐसे करें आवेदन 

    सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं.

    फिर होम पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.

    उसके बाद लॉगिन करें और फॉर्म फिल करें.

    अब मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें

    फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें.

    अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news