पटना अटल पथ हादसा अपडेट: पुलिस ने दो आरोपी को दबोचा, ड्राइवर की तलाश जारी

    पटना अटल पथ हादसा अपडेट: पुलिस ने दो आरोपी को दबोचा, ड्राइवर की तलाश जारी

    पटना(PATNA): बीती रात राजधानी पटना के अटल पथ पर एक हैरान करनेवाला हादसा हुआ. जहां चेकिंग के दौरान एक बेकाबू कार ने चार पुलिसकर्मियों को रौंद दिया.  इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह एक महिला पुलिसकर्मी की मौत भी हो चुकी है, वहीं हादसे का वायरल वीडियो सामने आने के बाद लोगों का कलेजा कांप उठा.

    अब तक दो आरोपी गिरफ्तार

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इस मामले की कार्रवाई तेज की. जहां अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. आपको बताये कि मामले में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं ड्राइवर की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

    पढ़ें कहां के रहनेवाले है सभी आरोपी

    वहीं पुलिस ने गाड़ी की पहचान भी कर ली है,निखिल राज नाम के शख्स के नाम से यह गाड़ी रजिस्टर है. पुलिस की मानें तो सभी गिरफ्तार आरोपी फुलवारी के रहने वाले है. जिनसे पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news